Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों की विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सम्मनपुर संत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राण घातक हमला करने, दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में वांछित अमरनाथ निवासी कजरी जमालुद्दीन पुर को शुक्रवार सुबह करीब चार बजे जब घर पर ही सोया था पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया । इसी प्रकार एससी/ एसटी में समेत अन्य धाराओं मे वांछित अभियुक्त दयाशंकर वर्मा व शनि वर्मा निवासी हासिमपुर बरसावा तथा 4/24 ए के एक्ट के वांछित अभियुक्त अनिरुद्ध तिवारी निवासी सिकरोहर तथा प्राण घातक हमला करने समेत अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त अंकित पटेल पुत्र सुनील वर्मा निवासी बलुआ बहादुरपुर थाना सम्मनपुर को मुखबिर की सूचना पर बलुआ बहादुरपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तारी करने वाली टीमों में उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल पवन यादव, ज्ञान पटेल, वीर बहादुर सरोज ,अंमितेश यादव, बृजेश चौहान ,रामनरेश भारद्वाज, मोहम्मद जाकिर आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments