Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानकली सीमेंट का कारोबार करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नकली सीमेंट का कारोबार करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। नकली सीमेंट का कारोबार करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से बड़ी मात्रा में विभिन्न कम्पनियों की नकली खाली व भरी हुई बोरियां प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्त के खिलाफ विधिक कारवाई प्रारम्भ कर दी है।
पुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान नकली सीमेट व नकली बोरिया भरवाकर नकली सीमेंट का कारोबार करने वाले अभियुक्त रामअनुग्रह सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह नि0 सनेथू थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को अल्ट्राटेक सीमेट की नकली भरी हुई बोरिया 01, अल्ट्राटेक की नई नकली खाली बोरिया 67 व एसीसी सीमेन्ट की खाली नकली बोरिया 100, व एम0पी0 बिडला सीमेन्ट का परफेक्ट ब्रांड की 115 बोरी खाली, छलना 02, कीप व स्टैंड 01, तशला 02, फावडा 01, बेलचा 01 , 02 बोरी उठाने वाले हुक के साथ सनेथू गोदाम थाना पूराकलन्दर से प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना पूराकलन्दर के टीम व अयोध्या स्वाट टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments