Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपास्को एक्ट में वांक्षित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पास्को एक्ट में वांक्षित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पाक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण जैतपुर थाना अन्तर्गत एक गाँव का है। पीडित ने पुलिस से शिकायत किया था कि मेरी भान्जी लगभग 20 दिन से हमारे यहाँ रहती है जो आजमगढ़ जनपद की रहने वाली है जिसकी उम्र 17 वर्ष है। जिसे आजमगढ़ जनपद के थाना फूलपुर के सैदपुर गाँव निवासी अनुज बहला फुसलाकर भगा ले गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन कर ही रही थी कि 5 मई को जैतपुर थाना अन्तर्गत बन्दीपुर मोड़ नेवादा से मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक कृष्ण चन्द्र शुक्ल व सिपाही रवि कुमार ने धर दबोच लिया पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। आरोपी के ऊपर 363,366 व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments