Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बसखारी अंबेडकर नगर। अश्लील हरकत के मामले में वांछित आरोपी को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला 10 दिन पूर्व 31 मई का बसखारी थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। जहां की निवासिनी बालिका के साथ 6 महीने से फोन व स्कूल जाते समय छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने व 31 मई को अरविंद पुत्र दुर्बल व कुंदन पुत्र राम सकल निवासी गण भिदूण के ऊपर  बालिका को पीछे से पकड़ कर अश्लील हरकत करने के आरोप में  मुकदमा पंजीकृत हुआ था। हालांकि  इसमें एक आरोपी के ऊपर पीड़िता के बयान के आधार पर आरोप सिद्ध नहीं हो पाया।  पीड़िता का बयान दर्ज हुआ तो पीड़िता ने केवल अरबिन्द को ही आरोपी बताया। शनिवार को उपनिरीक्षक प्रेम बहादुर यादव ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरबिन्द को शुक्ल बाजार से गिरफ्तार कर थाने ले गए। जहां से जरूरी लिखा पढ़ने चलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments