Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकरीब दो महीने से वांछित दुराचार के अभियुक्त को पुलिस ने किया...

करीब दो महीने से वांछित दुराचार के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या। पुलिस ने दुराचार के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में थाना कोतवाली नगर में 28 मार्च को मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसको लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमें धारा 313/323/376 भादवि0 में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र रामराज यादव नि0 तिहुरा मांझा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या उम्र करीब 21 वर्ष, को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनौरा कट हाइवे रोड पर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय थाना कोतवाली नगर, उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव थाना कोतवाली नगर, का0 अमित कुमार यादव थाना कोतवाली नगर, का0 मोहित कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments