Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। घर पर सो रही युवती का अपहरण कर दबंग युवक ने खेत मे ले जाकर  दुष्कर्म किया। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध अपहरण,एससी एसटी व दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीते सोमवार की रात उस की 18 वर्षीय पुत्री घर के  बरामदे में सो रही पुत्री सुबह को अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद वह गांव के करीब एक खेत में मिली और बताया कि रात में गांव का ही युवक डब्बू पुत्र रामकेवल उसे उठा लाया और उस के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने बताया कि लोकलाज के भय से उस ने घटना के दिन शिकायत नहीं किया बाद में वह गुरुवार को कोतवाली जलालपुर पहुंचा और शिकायत दर्ज करायी। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध एससी एसटी,अपहरण, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया था । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी कही भागने के फिराक मे सूचना पर उप निरीक्षक रमेश शुक्ला व सिपाही मुंशी लाल,राम प्रवेश पहुचकर नगपुर मोड से गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments