Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहाइवे पर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया...

हाइवे पर लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार


सोहावल, अयोध्या। रौनाही पुलिस ने हाइवे पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के  सरायनामू के पास हुई पुलिस तथा आरोपी में मुठभेड़ हुई। मुठभेड के दौरान दूसरा मौके से फरार हो गया। रौनाही पुलिस को मुखबिर से मोटर साईकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के बारें में सूचना मिली। दोनों छिनौती की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रौनाही पुलिस सरायनामू मोड़ पहुंची। जिसके बाद आरोपी भागने लगे। लेकिन मोटरसाईकिल बंद होने के बाद पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस पर फायर किया। फायर मिस हो जाने के बाद मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस ने फायर करने वाले को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपनी नाम सौरभ सिंह उर्फ भोले सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी मीसा, रुदौली बताया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि रेकी करके लखनऊ – अयोध्या हाइवे रोड पर आने जाने वाली महिलाओं के पर्स, बैग, मोबाइल आदि छीनकर भाग जाते है। बीते 21 सितंबर को थाना रौनाही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दो महिलाओं से छिनैती कर चुके है। छिनैती से जो माल मिला था। उसे आपस में बांट लिए है। मोटर साइकिल की किस्त भरने एवं नशा आदि करने के लिए यह कार्य करते है। सोमवार को सुबह टहलने वाली महिलाओ के साथ पुनः छिनैती की घटना कारित करने वाले थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी के पास से लेडीज पर्स, आधार कार्ड, स्कूल ड्रेस, चश्मा, स्टेशनरी के सामान एवं घटना से सम्बन्धित 1500 रूपये नगदी सहित एक तमन्चा बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments