Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हमले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


◆ एक दिन पूर्व भाजपा नेता के उपर किया गया था जानलेवा हमला


जलालपुर अंबेडकरनगर। मालीपुर पुलिस ने भाजपा नेता पर प्राण घातक हमला करने वाले गैंगस्टर के अभियुक्त समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।भाजपा नेता द्वारा घटना के दिन दी गई तहरीर दी गयी थी। विदित हो कि मालीपुर थाना के सैरपुर उमरन निवासी भाजपा नेता अरविंद पाण्डेय गुरुवार को अपने खेत में मजदूर सुनील कुमार,खेलावन एवं ताड़ी को लेकर दवा का छिड़काव करवा रहे थे तभी गांव के ही गैंगस्टर अपराधी माधव, पथरू एवं भानू तथा उनकी पत्नियों ने फरसा कट्टा एवं लाठी डंडों से लैस होकर प्राण घातक हमला बोल दिया था। जिससे अरविंद पांडे के सर में गंभीर चोट आ गई थी। लोगों के हल्ला गुहार पर परिजन समेत अन्य लोग इकट्ठा हो गए और घायल अरविंद पांडे को इलाज हेतु पहले नगपुर ले जायाा गया ततपश्चचात जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया था। भाजपा नेता अरविंद पांडे का आरोप है कि गांव के माधव पथरू एवं भानु ईसाई मिशनरियों के साथ कार्य करते हैं। जिसका इन्होंने विरोध किया था। उसी को लेकर इन लोगों ने प्राण घातक हमला किया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा नेता के ऊपर हुए प्राण घातक हमले में नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments