Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमारपीट के मामले में पुलिस ने छ:को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मारपीट के मामले में पुलिस ने छ:को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आलापुर अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत राजेसुलतानपुर थाना अंतर्गत मदैनिया गांव में मारपीट मामले में पुलिस ने छ: लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को लोग होली का पर्व मना रहे थे वही मदैनिया गांव में अंजलि गोस्वामी पुत्री राम अधीन गोस्वामी एवं अमित गिरी के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट हो गई। पुलिस ने छः लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें वीरेंद्र गिरी पुत्र रामाधीर गिरी, दीपक गिरी पुत्र राम अधीन गिरी, अंजलि गोस्वामी पुत्री राम अधीन गिरी,सौरभ सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ग्राम बंगाल पुर थाना जहांगीरगंज, अजय यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम ऐनवा थाना जहांगीरगंज, अमित गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों के छः लोगों को मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments