Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

गांजे के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने एक युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।  तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है। मालीपुर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह अपने हमराही हेड कांस्टेबल सुजीत गौतम कांस्टेबल बृजेश यादव के साथ रोजमर्रा की भाति क्षेत्र की देखभाल एवं चेकिंग वाहन में लगे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर चौराहे पर एक युवक खड़ा है जो कहीं भागने की फिराक में है। जो झोले में नाजायज गाजा लिए खड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत पहुंचकर  घेर कर पकड़ लिया। जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेते हैं कानूनी कार्रवाई किया है। जिसकी पहचान धर्मवीर सिंह पुत्र राहुल कुमार सिंह निवासी खानपुर उमरन(खपुरा) थाना मालीपुर के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments