Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगांजे के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजे के साथ पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। एक दर्जन से अधिक मुकदमे के आरोपी को जलालपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। शनिवार दोपहर मे जलालपुर थाना के उपनिरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर तिराहे से शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी करिया लोना उर्फ करायी उर्फ हरिया को अभिरक्षा मे लेकर तलाशी ली गयी जिसके पास से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।आरोपी के विरुद्ध कुल 14 मुकदमे पंजीकृत है जो बस्ती,आजमगढ़ व अम्बेडकरनगर के अलग अलग थानो मे दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान सिपाही धनंजय यादव व अजीत कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments