Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ...

गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

जलालपुर अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी संजय राय, सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार मौर्य के निर्देशन में कोतवाल संत कुमार सिंह की टीम ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,पवन कुमार हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, रानू यादव,भारत लाल शर्मा,कांस्टेबल अवधेश यादव को रात्रि गस्त के दौरान कोतवाली क्षेत्र के कर्बला बाजार में स्थित नहर की पुलिया के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक मिला। जामा तलाशी लेने पर युवक के पास से एक अदद तमंचा 315 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस निकला।पूछने पर उसने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र बखेड़ू बताया जो कि ग्राम रेवई थाना कोतवाली जलालपुर का निवासी है।पुलिस गिरफ्त में आया शातिर अपराधी यूपी गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी भी है।पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments