Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडकैती की योजना बनाते हुए चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते हुए चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अयोध्या। मवई थाना में पुलिस ने चार लोगों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। जिनके पास से  315 बोर का तमंचा, कारतूस, लोहे की सरिया व सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए गए। चारों आरोपियों में अगल-बगल के जनपदों में कई मुकदमें दर्ज है।

पुलिस द्वारा निरोजपुर बघेड़ी के जंगल में आम की बाग से 04 बदमाशों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार  आरोपियों में राम बहादुर निषाद उर्फ सुमित पुत्र श्रीनाथ निषाद पूरे जबर मजरे नारा अढ़नपुर थाना मुसाफिर खाना, अमेठी, अम्बर प्रसाद उर्फ अमर बहादुर निषाद पुत्र शीतला प्रसाद मीरमऊघाट बाबा बाजार, अयोध्या, परशुराम गौतम पुत्र स्व0 रामऊजोर गौतम इतकौली, गोसाईगंज, सुल्तानपुर, फूलचन्द्र वर्मा पुत्र स्व0 रामराज वर्मा सेवरा, धनपतगंज, सुल्तानपुर शामिल हैं। बदमाशों की निशादेही पर भारी मात्रा मे आभूषण बरामद हुए है। आरोपी राम बहादुर निषाद उर्फ सुमित पर 22, अम्बर प्रसाद उर्फ अमर बहादुर निषाद पर 11, परशुराम गौतम पर 4 तथा फूलचन्द्र वर्मा पर 1 मुकदमा दर्ज है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments