Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedचोरों के गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3...

चोरों के गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 फरार


◆ शहर में हुई कई चोरियों में थे शामिल


अयोध्या । डकैती की योजना बनाते हुए चोरों के गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 3 सदस्य भागने में सफल हो गए। इनके कब्जे व निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए हुए समान के साथ लगभग डेढ़ लाख की नगदी बरामद की गई है।

चोरों के गिरोह को पुलिस ने भुजवा की बगिया के पास बहदग्राम जोगीतारा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा उर्फ रवि सिंह पुत्र स्व0 लईक निवासी करम अली का पुरवा डिफेंस कालोनी सहादतगंज, हिमांशु उर्फ अंशु श्रीवास्तव पुत्र संजय श्रीवास्तव निवासी गायत्री नगर कालोनी सहादतगंज, अजय साहू पुत्र शीतला प्रसाद साहू निवासी अब्बू सराय , शिवम गौड़ पुत्र विनोद गौड़ निवासी सुरसरी कालोनी सिविल लाइन शामिल हैं। विशाल उर्फ महेन्द्र कुमार पाठक, कृष्णा गुप्ता, शंकर भागने में सफल रहे जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

                  आरोपियों के पास से 2 देशी तमंचा 2 जिन्दा कारतूस, चोरी का माल एक सफेद धातु गली हुई चांदी की बट्टी वजन 1468 ग्रा0 व एक अदद पीली धातु सोनी की गली हुई टिकिया वजन 9.14 ग्रा0 व एक अदद एलईडी टीवी सोनी व एक गिटार व एक इलेक्ट्रिक चूल्हा व घटना में प्रयुक्त दो अदद सब्बल लोहे के व एक अदद पल्सर, मोटर साईकिल व एक स्कूटी तथा चोरी किये गये आभूषणो की बिक्री के 1,59,280 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार शिवा उर्फ रवि सिंह पर 15 मुकदमें, अंशु श्रीवास्तव पर पांच, अजय साहू पर पांच मुकदमें दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments