Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 4 शातिर आरोपियों को किया...

पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 4 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार


अयोध्या। मवई पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहा, लूटे गए आभूषण बरामद किए गए है। पकड़े गए आरोपियों पर मवई थाने कई मुकदमें दर्ज है।

बुधवार की देर रात पुलिस ने जैसुखपुर नहर पुलिया बहद ग्राम जैसुखपुर के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल मन्नान उर्फ मोनू पुत्र खालिद उर्फ भिन्नू नेवरा, मवई, मो0 कलीम उर्फ बहराम पुत्र सिद्दीक हुनहुना, मवई, राजवीर उर्फ भूईरे पुत्र रामसजीवन सण्डवा, मवई, रेहान पुत्र फकरुद्दीन नेवरा, मवई, अयोध्या शामिल हैं।

पकड़े गए आरोपियों के पास से 02 अदद तमांचा 315 बोर, 3 कारतूस, 9110 रूपये नगद, चार जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अदद मांग टीका पीली धातु, एक जोड़ी झाला पीली धातु तथा लोहे की सरिया बरामद की गई है। आरोपी राजवीर पर मवई थाने में तीन मुकदमा दर्ज है। मो. कलीम पर 6 मुकदमा, अब्दुल मन्नान पर 23 मुकदमा, तथा रेहान पर एक मुकदमा दर्ज है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments