Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस अलर्ट, नवरात्र में होगा मिशन शक्ति का आगाज

पुलिस अलर्ट, नवरात्र में होगा मिशन शक्ति का आगाज


अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शारदीय नवरात्र से महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान का पांचवा चरण अयोध्या में भी शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जनपदीय पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मुख्यालय पर जिले के सभी थानों में तैनात महिला बीट आरक्षियों के साथ बैठक की और अभियान की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से शुरू हुए इस अभियान के चार चरण पूरे हो चुके हैं। अब 22 सितम्बर से 30 दिनों तक चलने वाले पांचवें चरण में विभागीय समन्वय के साथ व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एसएसपी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस बल की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और पीआरवी-112 की गाड़ियाँ लगातार सक्रिय रहेंगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत कुमार चौधरी ने भी महिला बीट पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर सक्रिय रहेगी। वहीं महिला पुलिस कर्मी चौपाल व भ्रमण के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090, 112, 1076, 102, 108, 181, 1930 — की जानकारी देकर जागरूक कर रही हैं। साथ ही कन्या सुमंगला, निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। एसएसपी ने बैठक में सभी महिला आरक्षियों से अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा और आगे की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments