Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकम समय में पीएनबी देगा गोल्ड लोन

कम समय में पीएनबी देगा गोल्ड लोन

अयोध्या। गोल्ड लोन लेने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए पीएनबी ने विशेष काउंटर खोला है। बैंक के मंडल प्रमुख नीरज गुप्ता ने बैंक की साहबगंज शाखा में गोल्ड लोन काउंटर का उद्घाटन किया।
उन्होंने बताया कि शाखा में यह काउंटर ग्राहकों को विशेष रूप से उद्यमियों एवं किसानों को गोल्ड ऋण उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किया गया है। यहां पर ग्राहक आसानी से कम समय में गोल्ड ऋण प्राप्त कर सकता है । बैंक द्वारा गोल्ड ऋण की सुविधा बेहद किफायती ब्याज दर पर प्रदान की जा रही है। मौके पर शाखा प्रबंधक अजय कुमार, आशीष श्रीवास्तव ,अमित पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments