Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी ने आयोजित किया एक दिवसीय एमएसएमई लोन एक्सपो कार्यशाला

पीएनबी ने आयोजित किया एक दिवसीय एमएसएमई लोन एक्सपो कार्यशाला


अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा एक दिवसीय एमएसएमई लोन एक्सपो कार्यशाला का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित एवरग्रीन लॉन में आयोजित कार्यक्रम में बैंक से जुड़े विभिन्न लाभों और सरकारी योजनाओं के प्रति ग्राहकों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक हेड ऑफिस के अधिकारी अवधेश तिवारी और जिला उद्योग कमिश्नर अमरेश पांडे रहे। कार्यक्रम में लोन और बैंकिंग से संबंधित सभी आवश्यक सेवाओं के लिए एमएसएमई कार्यालय में विभिन्न स्टॉल लगाए गए। जहां बैंक के पदाधिकारियों ने ग्राहकों की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया, इसके साथ ही दर्जनों ग्राहकों को लोन भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान इवेंट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। अंजलि और प्रीति ने राम स्तुति पर नृत्य प्रस्तुति दी। अंकित सिंह ने सदाबहार गीत गाकर समां बांधा। वेद तिवारी, मानस शर्मा, देव निरंजन और राज गौतम ने अपने म्यूजिकल बैंड के साथ शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान बैंक के मंडल प्रमुख नीरज गुप्ता, अवधेश तिवारी , अशोक पांडे सहित कई बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments