Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएनबी ने किया कार डीलर्स मीट का आयोजन, ग्राहकों को मिलेगा त्वरित...

पीएनबी ने किया कार डीलर्स मीट का आयोजन, ग्राहकों को मिलेगा त्वरित व सुलभ वाहन ऋण

अयोध्या। पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय अयोध्या द्वारा शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में कार डीलर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद अयोध्या समेत आसपास के सभी प्रमुख कार डीलरशिप ब्रांड्स के प्रतिनिधि, टीम लीडर एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव्स ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख अवधेश तिवारी ने की। उनके साथ पीएलपी हेड राजेश सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन के माध्यम से हुई।
मंडल प्रमुख ने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेजों पर त्वरित एवं सुलभ कार ऋण उपलब्ध करा रहा है। डीलरशिप के साथ मिलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अयोध्या और आस-पास के जिलों के ग्राहक बिना किसी परेशानी के कम ब्याज दरों पर वाहन ऋण प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में डीलर-बैंक समन्वय, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, डिजिटल बैंकिंग गृह ऋण योजनाएं एवं डीलर इन्सेंटिव पॉलिसी जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। डीलर प्रतिनिधियों ने भी बैंक की ओर से मिल रहे समर्थन एवं ऋण प्रक्रिया की सराहना करते हुए कई सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएसी प्रमुख श्रवण देव पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब नैशनल बैंक ग्राहकों को न केवल त्वरित ऋण दे रहा है, बल्कि सैलरी खातों पर 30 लाख से 1.25 करोड़ तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा एवं अनेक लाभ भी उपलब्ध करा रहा है। बैंक भविष्य में भी ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए और अधिक ग्राहक-केंद्रित योजनाएं प्रस्तुत करता रहेगा। मौके पर अशोक कुमार पांडे, पुनीत मिश्रा, अनूप टंडन कैलाश कुमार, पुनीत मुर्तजा, नितिन कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, कुशांत, सौरभ, मुकेश कुमार, अजीत कुमार, आकाश गिरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments