Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर सुना...

भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर सुना गया पी एम के मन की बात


जलालपुर अंबेडकर नगर। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात को विभिन्न बूथों पर सुना गया। बूथ संख्या 213 पर कार्यकर्ताओं के साथ 107वां एपिसोड के मन की बात सुनने के बाद नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने बताया शक्ति केंद्र प्रवासी,संयोजक ,प्रभारी, पदाधिकारियों एवं सामान्य की उपस्थिति में आम जनमानस द्वारा विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का लाइव प्रसारण देखा गया ।मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने वोकल फॉर लोकल की अपील की थी और बीते कुछ दिनों में त्योहारों पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है।  इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125वीं जयंती मना रहे थे, उसी समय 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का विचार आया था। उसके बाद से हर साल हम इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। इस मौके पर विभिन्न बूथों पर सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, कि.मो.जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, भाजपा नेता विनय मिश्र,नगर उपाध्यक्ष आशाराम मौर्य,देवेश मिश्र, डेविड गोरे, सभासद अजीत निषाद , आदि कार्यकर्ता सहित दर्जनों भाजपाई पीएम के मन की बात कार्यक्रम से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments