अयोध्या। जनसमाज विद्यापीठ इण्टर कालेज सोहावल में चल रही पीएम खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह थे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन तथा झंडारोहण करके प्रतियोगिता की शुरूआत की। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया।



महानगर में चल रही पीएम खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता के चार मैच खेले गए। पहला मैच में बड़ी देवकाली ने सरदार भगत सिंह वार्ड को हराया। दूसरे मैच में कबीर नगर वार्ड ने लक्ष्मी सागर वार्ड को पराजित किया। तीसरा मैच जय प्रकाश नारायण वार्ड और संत रविदास नगर वार्ड के बीच हुआ। जिसमें जयप्रकाश नारायण वार्ड विजयी हुआ। ककरही बाजार तथा दर्शन नगर के बीच खेल गए चौथे मैच में ककरही बाजार विजयी रहा।
