Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपी एम किसान उत्सव दिवस का हुआ आयोजन

पी एम किसान उत्सव दिवस का हुआ आयोजन


जलालपुर अंबेडकर नगर। ब्लॉक परिसर में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया।  पूर्व विधायक सुभाष राय, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने प्रधानमंत्री मोदी का लाइव भाषण सुना और देखा गया। मुख्य अतिथि सुभाष राय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रयत्न शील है तथा कई योजनाओ का लाभ उपलब्ध करा रही है। किसानों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को तीन बार कुल छः हजार रुपए की धनराशि उनके खाता में सीधे ट्रांसफर कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में किसानों को जैविक खाद के प्रयोग पर जोर दिया है और कहा है कि अपने परंपरागत उत्पादों के अलावा अब मोटे अनाजों की उत्पादन की जरूरत है। मोटा अनाज सेहत के लिए फायदेमंद है। कार्यक्रम को संयुक्त वीडियो पवन कुमार पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राम फेर कनौजिया,अनुभव पटेल, अमरनाथ सिंह, प्रधान अमरेश कुमार पाल ,दयाशंकर राजभर, रणंजय सिंह रवि, , बैजनाथ तिवारी समेत सैकड़ों महिला पुरुष किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कृषि गोदाम प्रभारी विनीत वर्मा और अध्यक्षता एडीओ कृषि अशोक कुमार सिंह ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments