Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसावन में सेवा का संकल्प: संकटमोचन मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर...

सावन में सेवा का संकल्प: संकटमोचन मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज


अम्बेडकर नगर। श्रावण मास की पावन बेला में संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को कांवड़िया सेवा संघ न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 24 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाले सेवा शिविर की रूपरेखा तय करना और कांवड़ यात्रियों के लिए सुविधाओं को और अधिक व्यवस्थित बनाना रहा।

बैठक की अध्यक्षता मंदिर न्यास अध्यक्ष संगम पांडेय बाबा ने की, जबकि मुख्य पुजारी अरुण तिवारी सहित न्यास के अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में भोजन-प्रसाद वितरण, चिकित्सा सेवा, ठहराव व्यवस्था और अन्य सहायक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

गौरतलब है कि कांवड़िया सेवा संघ न्यास हर वर्ष श्रावण मास में हजारों शिवभक्तों को निःशुल्क भोजन, दवा एवं विश्राम की सुविधा प्रदान करता है। इस वर्ष सेवा को और अधिक व्यवस्थित व व्यापक बनाने के लिए कई नई योजनाएं लागू करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने सेवा भावना को और सशक्त बनाने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सफल और भक्तिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर न्यास के उपाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विशाल तिवारी, व्यवस्थापक अरुण तिवारी ‘मक्कू’, राम मूरत प्रजापति, बंसराज मिश्रा, रोशन तिवारी, राजकुमार पाल, शुभम पांडे, मनोज गौड़, आकाश तिवारी, सीपीन गोंड, मनु कुमार, अवनीश शर्मा, सतीश राजभर और तरस तिवारी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्रावण मास की आस्था से ओतप्रोत यह सेवा प्रयास, संकटमोचन मंदिर परिसर से उठी समर्पण और सहयोग की गूंज बनकर कांवड़ यात्रा को एक संगठित और श्रद्धापूर्ण स्वरूप देने की दिशा में अग्रसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments