Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्री अयोध्या न्यास द्वारा रोपित किए गए पौधे

श्री अयोध्या न्यास द्वारा रोपित किए गए पौधे


अयोध्या। पूर्व सांसद लल्लू सिंह की संस्था श्री अयोध्या न्यास द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान में शनिवार को मिल्कीपुर तहसील के कम्पोजिट विद्यालय खंडासा में पौधरोपण किया गया।  विद्यालय के बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। रोपित किए गये पौधों में नीम, पीपल, बरगत समेत अन्य पौधे सम्मलित है। पौधों की सुरक्षा के लिए सभी में ट्रीगार्ड लगाए गये है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि पौधरोपण करके उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना हर व्यक्ति का दायित्व बना है। वृक्ष का हमारें जीवन में बड़ा महत्व है। पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में वृक्षों का बड़ा योगदान रहता है। छात्रों के माध्यम से पौधे रोपित कराए गए हैं। जिससे भविष्य में वृक्ष की पर्यावरण में आवश्यकता से छात्र अवगत रहें। वृक्ष से इनका लगाव बढ़े तथा इसकी देखभाल का दायित्व निभाएं।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में वृक्षों को पूजनीय माना जाता है। पौधे रोपित करना पुण्य का कार्य है। वृक्षों की उपस्थिति हमारें भीतर मौजूद नकारात्मक उर्जा को दूर करने में सहायक होती है। अध्यात्मिक दृष्टि से वृक्षों का काफी महत्व है। प्राचीन काल से हमारे ऋषि मुनि अपने शिष्यों को पौधों के धार्मिक व अध्यात्मिक महत्व बताते हुए उसे रोपित करने के लिए प्रेरित करते रहे है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, विद्यालय के छात्र , शिक्षक व स्थानीय लोंगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments