Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण


◆ वृक्षारोपण जीवनदायिनी माँ की सेवा के समान है: शक्ति सिंह


अयोध्या। वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शक्ति सिंह व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने राम मंदिर के पीछे लालकुर्ती मार्ग पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर शक्ति सिंह ने कहा, प्रकृति हमारी जीवनदायिनी माँ है। एक वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण को बचाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और जीवन देने की जिम्मेदारी का निर्वहन है।एक पेड़ माँ के नामअभियान के माध्यम से हम हर नागरिक को यह संदेश देना चाहते हैं कि वृक्षारोपण सिर्फ एक दिन की क्रिया नहीं, बल्कि जीवन की दैनिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, वन महोत्सव प्रदेश सरकार की एक दूरदर्शी पहल है। अयोध्या जैसे पवित्र नगरी में हरित वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ता हर मोहल्ले, गांव और मंदिर परिसर में पौधरोपण कर रहे हैं, ताकि आने वाला भविष्य हराभरा और स्वच्छ हो।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही। सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments