Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

अयोध्या। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह ने गुरुवार को मसौधा के प्राथमिक विद्यालय रायपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में 11 पौधे रोपित किए और विद्यालय को चारों ओर से हरियाली से आच्छादित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और छात्रों की भी सक्रिय भागीदारी रही। पौधरोपण के पश्चात् बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया और पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर इंद्रभान सिंह ने कहा, माँ को समर्पित यह अभियान केवल पौधरोपण का कार्य नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। हर व्यक्ति को अपनी माता के नाम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण मिल सके। कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और विद्यालयों से इसकी शुरुआत सबसे प्रभावशाली तरीके से हो सकती है। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए विद्यालय प्रधानाध्यापक और बच्चों से नियमित देखभाल का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments