Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर21 जोड़ों की शादी करवाएगा पीके चैरिटेबल ट्रस्ट

21 जोड़ों की शादी करवाएगा पीके चैरिटेबल ट्रस्ट


बसखारी अम्बेडकरनगर। पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आगामी आगामी तीन नवंबर को होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रविवार को बसखारी में स्थित पीके चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय पर शुरू हुई। जिसमें गरीब असहाय परिवारों से जुड़े 21 जोड़ों का चयन कर उनका विवाह शाही अंदाज में ट्रस्ट के द्वारा कराई जाने की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।बता दें कि विगत कई वर्षों से  सामाजिक सेवा के साथ गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में कराये जाने के लिए प्रभावती कैलाश चैरिटेवल ट्रस्ट संकल्पित है। जिसके लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन सितंबर को पीके चैरिटेबल ट्रस्ट के  अध्यक्ष शरद यादव,  महामंत्री मोहम्मद कलाम शाह  की मौजूदगी में रविवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई।बताते चले की प्रभावती कैलाश चैरिटेवल ट्रस्ट विगत  वर्षों मे 42 गरीब बेटियों की शादी शाही अंदाज में राजवाड़े की भांति करावा चुका है। इसके साथ ही शिक्षा एवं समाज से कटे परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा 26 गरीब परिवारो के बच्चों का जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय में एडमिशन करा कर उन्हें शिक्षित किया जा रहा है।प्रभावती कैलाश चैरिटेवल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव कोरोना काल के दौरान गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कर एक कीर्तमान स्थापित कर चुके हैं।आगामी तीन नवंबर को आयोजित होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह के दौरान 21 गरीब कन्याओं की शादी के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन तिथि तीन सितंबर को अभिभावकों ने  बसखारी स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। वही रजिस्ट्रेशन के लिए नामित टीम का नेतृत्व ट्रस्ट के महामंत्री मोहम्मद कलाम शाह ने किया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन से वंचित अन्य गरीब कन्यो के लिए 17 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान ट्रस्ट से जुड़े सदस्य कुमैल अहमद ,कोषाध्यक्ष मो जावेद राइन ,गोलू, विशाल पटेल, प्रिंश, शुभम वैध समेत आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments