Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविस्तारित क्षेत्र के 23 गावों में शुद्ध जल के लिए बिछाई जाएगी...

विस्तारित क्षेत्र के 23 गावों में शुद्ध जल के लिए बिछाई जाएगी पाइप लाइन


अयोध्या। महानगर विस्तारित क्षेत्र में हर घर नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराएगा। नगर निगम अयोध्या विस्तारित क्षेत्र पेयजल योजना में विस्तारित क्षेत्र के 23 गावों में नल कनेक्शन देने की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए 270 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 6 ओवर हेड टैंक व 6 नलकूल का निर्माण किया जाएगा। 27 हजार घरों में पाइप लाइप के माध्यम से शुद्ध जल पहुंचाने की योजना है। जिसकी अनुमानित लागत रू0 14072.31 लाख है। योजना से विस्तारित क्षेत्र की 1 लाख 35 हजार की आबादी लाभान्वित होगी। जल निगम के अधिकारियों द्वारा योजना का प्रस्तुतिकरण महापौर गिरीश पति त्रिपाठी को दिया गया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि महानगर के विस्तारित क्षेत्र के गावों में शहरी क्षेत्र के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। विस्तारित क्षेत्र की सड़को का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। सड़कों पर सोलर लाइट के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं देने के लिए नगर निगम कृत संकल्पित है।

अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि योजना के समस्त कार्य वर्ष 2026 में पूर्ण होगें। योजना का प्रस्तुतिकरण महापौर को दिया गया उन्होंनें स्वीकृति शीघ्र कराकर योजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments