Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअरुंधति पार्किंग में तीर्थ यात्री सेवा बूथ का हुआ उद्घाटन

अरुंधति पार्किंग में तीर्थ यात्री सेवा बूथ का हुआ उद्घाटन


◆ संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा आसपास के युवाओ को


◆ प्रशिक्षित युवा कहलाएंगे तीर्थ सेवक, तीर्थयात्रियों को देंगे अयोध्या के बारे में जानकारी


अयोध्या। भारत के प्रमुख ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने अपनी आध्यात्मिक पर्यटन पहल ईज़ीदर्शन के तहत अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के साथ भागीदारी की है। इस पहल के तहत अयोध्या के अरुंधति पार्किंग में तीर्थ यात्री सेवा बूथ का उद्घाटन किया गया है। बूथ के संचालन के लिए अयोध्या और आसपास के इलाकों के युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। ये युवा तीर्थ सेवक कहलाएंगे और तीर्थयात्रियों को अयोध्या के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे।
प्रशिक्षित तीर्थ सेवक न केवल आगंतुकों का मार्गदर्शन करेंगे, बल्कि उन्हें अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को समझने में भी मदद करेंगे। ईज माई ट्रिप और अयोध्या विकास प्राधिकरण की यह साझेदारी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए सार्थक रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईज माई ट्रिप के सीईओ और को-फाउंडर रिकांत पिट्टी ने कहा कि हमने तीर्थ यात्री सेवा बूथ इस उद्देश्य से स्थापित किया है कि भक्तों की तीर्थयात्रा अधिक सरल, सुखद और तनावमुक्त हो। तीर्थयात्रा एक गहरा व्यक्तिगत और आध्यात्मिक अनुभव है।
बूथ पर तीर्थयात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें रामलला मंदिर की विस्तृत जानकारी, दर्शन के लिए आसान बुकिंग, विशेष आरती की व्यवस्था, और व्हीलचेयर की सुविधा शामिल हैं। ईज़ीदर्शन यह सुनिश्चित करेगा कि बूथ के कर्मचारी तीर्थयात्रियों को सटीक और उपयोगी जानकारी देने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित और जानकार हों। इस तरह यह बूथ आगंतुकों के लिए एक भरोसेमंद सहायता केंद्र बनेगा।
बूथ संचालन के अलावा, ईज़ीदर्शन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ साझेदारी की है ताकि तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के लिए ठहरने की बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकें। मौजूदा होटलों की संख्या बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। इस समस्या को हल करने के लिए ईजीदर्शन अयोध्या और इसके आसपास होमस्टे विकसित करने में सक्रिय रूप से मदद कर रहा है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम ईज़मायट्रिप और उनके आध्यात्मिक पर्यटन प्रभाग ईज़ीदर्शन के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। यह अयोध्या में तीर्थयात्रा अनुभव को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास है। तीर्थ यात्री सेवा बूथ का उद्घाटन अयोध्या को एक वैश्विक स्तर का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की हमारी साझा सोच को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments