Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याश्रद्धालुओं से भरी पिकप पल्टी 18 घायल

श्रद्धालुओं से भरी पिकप पल्टी 18 घायल


अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र अयोध्या में मवई तथा पटरंगा के रहने वाले श्रद्धालुओं से भरी पिकप अयोध्या बाई पास पर पलट गई। जिसमें पिकप सवार 18 लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को सिर में गम्भीर चोट आई है। जिन्हें हायर सेंटर के लिए रिफर किया गया है। बाकी श्रद्धालुओं का इलाज श्रीराम चिकित्सालय में किया जा रहा है।

मवई तथा पटरंगा क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु बच्चे के मुंडन संस्कार, दर्शन-पूजन तथा परिक्रमा करने अयोध्या आए थे। घायलों ने बताया कि एकाएक वाहन अनियंत्रित हो गया तथा पलट गया। जबकि इस दौरान वाहन की गति काफी धीमी थी। श्री राम चिकित्सालय के डा. विवेक राय ने बताया कि पुलिस कर्मीयां द्वारा घायलों को लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। दो घायलों को सिर में चोट आई है। जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रिफर किया गया है। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments