Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मेला में महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाई सोने की चेन

मेला में महिला के गले से उचक्कों ने उड़ाई सोने की चेन

0
17
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कबीरहा स्थित ब्रह्मबाबा स्थान पर आयोजित मेले में चोरों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। भीड़भाड़ का लाभ उठाकर एक अज्ञात महिला चेन छीनकर फरार हो गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के नगपुर गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी पत्नी साधना देवी के साथ ब्रह्मबाबा स्थान पर मेला देखने गया था। इसी दौरान भारी भीड़ का लाभ उठाकर एक अज्ञात महिला ने साधना देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ भी लिया, लेकिन आरोप है कि चेन छीनने वाली महिला भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रही। ओमप्रकाश ने दावा किया कि घटना मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और भागती हुई महिला का फोटो भी उन्होंने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मेले में तैनात पुलिसकर्मियों से जब उन्होंने मदद मांगी तो उन्हें दबाव बनाकर घर भेज दिया गया। मंगलवार को उन्होंने जैतपुर थाने में लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। ओमप्रकाश ने यह भी बताया कि मेले में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी कई लोगों के साथ हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जाती है, जिससे आमजन में असंतोष है। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, और उचित कदम उठाए जाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here