Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरस्कूटी से जा रही शिक्षिका का पर्स छीन उचक्के फरार

स्कूटी से जा रही शिक्षिका का पर्स छीन उचक्के फरार


जलालपुर अंबेडकर नगर। बाजार से अपनी स्कूटी से जा रही शिक्षिका से उचक्कों ने गाड़ी में रखें पर्स को छीनकर फरार हो गए। पर्स में एक सोने की चेन, एक कान का टप्स व एक मोबाइल रख रखी थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच पडताल करने मे जुट गयी । घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे की है । बाबा बरुआ दास डिग्री कॉलेज में शिक्षिका साजिदा सिद्दीकी निवासी पसिया पारा थाना दोस्तपुर जनपद सुलतानपुर अपनी स्कूटी से जलालपुर बाजार से घर वापस जा रही थी तभी परुइय्या आश्रम के निकट पेट्रोल पंप पर के पास पीछे से अपाची सवार आ रहे दो उचक्के चल रही गाड़ी से रखे पर्श को लेकर फरार हो गये। कुछ लोगों ने उचक्को को पकडने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह मय फोर्स  घटना स्थल पर पहुंचे और लगे सीसीटीवी कैमरे का जांच पड़ताल किया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उच्चको की पहचान की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments