Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू मैया के छट्ठयोत्सव पर सजी फूलबंगला झांकी

सरयू मैया के छट्ठयोत्सव पर सजी फूलबंगला झांकी


◆ सवा कुंतल दूध से हुआ अभिषेक, लगाया गया छप्पन भोग


अयोध्या। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में संत तुलसीदास कच्चा घाट पर सरयू मैया का छट्ठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छट्ठी महोत्सव पर मां सरयू की दिव्य, भव्य फूलबंगला झांकी सजाई गई। सरयू मैया का पूजन-अर्चन, अभिषेक, महाआरती, बधाई, भजन, भंडारा, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट संरक्षक एवं मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास शास्त्री महाराज मौजूद रहे। मां सरयू का सवा कुंतल दूध से अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। मां को छप्पन भोग लगाया गया। उसके बाद दीपदान कर 51 सौ बत्ती से सरयू मैया की भव्य महाआरती उतारी। महाआरती से पूरा सरयू तट रोशन रहा, जिसकी आभा देखते हुए बन रही थी। साथ ही साथ फूलबंगले में उपयोग किए गए अनेकानेक सुगंधित पुष्प झांकी की शोभा बढ़ा रहे थे। दिव्य फूलबंगला झांकी में सरयू मैया विराज रही थी। जिनका दर्शन कर भक्तजनों ने अपना जीवन कृतार्थ किया तथा पुण्य के भागीदार बने। भजन संध्या में नामचीन कलाकारों ने अपने मनमोहक भजनों से छट्ठी महोत्सव में चार-चांद लगा दिया। कलाकारों ने उत्सव की शोभा बढ़ा दी। इससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। भजन संध्या का कार्यक्रम सायंकाल से शुरू होकर देर रात्रि तक चलता रहा। महंत कमलनयन दास ने कहा कि सरयू मैया अपने भक्तों का कल्याण करती हैं। भक्तों पर आने वाली विपत्ति को उनके द्वारा हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया जाता है। मां से राष्ट्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना किया गया। वहीं नमामि सरयू सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों, विशिष्टजनों एवं संत-महंतों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले डेढ़ दशक से ज्यादा समय से संत तुलसीदास घाट पर सायंकाल नित्य सरयू मैया की आरती कर रहे हैं। इसके अलावा वह प्रतिवर्ष मां सरयू का छट्ठी महोत्सव मनाते हुए चले आ रहे हैं। उसी अनुसार उन्होंने इस बार भी सरयू मैया का छट्ठी उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। छट्ठी महोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा में काफी संख्या में भक्तजनों ने पूड़ी-सब्जी और बूंदी प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल जी, राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी, लखनऊ के उद्योगपति एवं इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य राकेश तिवारी, संत मुरारी दास, डॉ. अवधेश वर्मा, महानगर प्रचारक सुदीप जी, उप निदेशक कृषि डॉ. पीके कन्नौजिया, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, करतलिया बाबा भजनाश्रम के महंत रामदास बालयोगी, श्रीराम लक्ष्मण कुंज के महंत लक्ष्मण दास, आचार्य आनंद शास्त्री, पावन भारत टाइम्स के संपादक पवन पांडेय, सिस्टम बाबा, पार्षद अंकित त्रिपाठी, दुर्गेश पांडेय, प्रदीप पांडेय, पुजारी अभिषेक पांडेय आदि समेत बड़ी संख्या में सरयू मैया के भक्तगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments