Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन


◆ दर्जनों नए डीलरों ने ग्रहण की सदस्यता, सांसद को सौंपा गया पांच सूत्रीय मांग पत्र


अयोध्या। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को अयोध्या धाम स्थित एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलेभर से आए सैकड़ों पेट्रोल पंप डीलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जहां संगठन की नई जिला कमेटी का गठन हुआ, वहीं कई नए डीलरों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूती प्रदान की।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कमेटी में राजेश सिंह को जिला अध्यक्ष, टीएन तिवारी को जिला महामंत्री, रवि सिंह को जिला मंत्री, राम भवन वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अनिल शर्मा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद को एसोसिएशन की ओर से जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बैठक के उपरांत डीलरों की ओर से पांच सूत्रीय मांगपत्र सांसद को सौंपा गया, जिसमें पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने, विकास प्राधिकरण द्वारा उत्पीड़न पर रोक, लाइसेंस शुल्क में कटौती, सफाई व्यवस्था नगर निगम से कराए जाने तथा शौचालयों का उपयोग केवल ग्राहकों तक सीमित रखने जैसी मांगें शामिल थीं।

इस दौरान विनय सिंह राणा, संतोष यादव, राजकिशन सिंह, रामजीत समेत दर्जनों नए डीलरों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में कपिल देव दुबे, अनिल कुमार सिंह, अभय कुमार, विकास सिंह, अंगद वर्मा, रवि कुमार समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों डीलर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments