Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार्मिक अपने दायित्तों का सही ढंग से करें निर्वहन

कार्मिक अपने दायित्तों का सही ढंग से करें निर्वहन


अंबेडकरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में समस्त नोडल अधिकारी /अपर नोडल अधिकारी /सहायक प्रभारी अधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित किया गया।बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विस्तार पूर्वक आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-की तैयारी के बारे में बिंदुवार जानकारी दिया गया। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त नोडल अधिकारी/ अपर नोडल अधिकारी /सहायक प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में लगाए गए समस्त कार्मिक दिए गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें जिससे आगामी लोकसभा निर्वाचन सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाए, जिससे अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने में आसानी हो। किसी भी लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान  उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक,समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments