Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभीड़ से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त, व्यापारी नेता ने प्रशासन से...

भीड़ से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त, व्यापारी नेता ने प्रशासन से किया समाधान की अपील


अयोध्या। व्यापार अधिकार मंच के संयोजक भाजपा नेता सुशील जायसवाल ने आवासीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा अयोध्या का सौभाग्य साथ ही अयोध्या तीर्थ क्षेत्र एवं अयोध्या नगर व जिले के नागरिकों व व्यापारियों का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। तीर्थ-क्षेत्र में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। छात्रों की पढ़ाई, नौकरी-पेशा लोगों की दिनचर्या, मरीज़ों का इलाज, व्यापारियों का व्यापार करना दूभर हो गया है। पूरे जिले का नागरिक शादी विवाह समारोह, इलाज या किसी भी कार्य से बाहर चला जाये तो घर वापसी मुश्किल से हो रही है। व्यापारिक कार्य प्रभावित है। व्यापारिक सामान ना आ रहा है ना कहीं जा पा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से अनुरोध हैं कि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के लोगों के दिनचर्या हेतु अलग रास्ता दिया जाये। जिससे उनका जनजीवन सामान्य हो सकें। अयोध्या नगर व जनपद वासियों का परिचय पत्र देखकर आवागमन सुविधा व व्यापारिक गाड़ियों का संचालन बाधित ना हों। जिससे खाद्यान्न, सब्ज़ी,दवा, निर्माण सहित कोई आपूर्ति में रुकावट ना हो। सीमाओ पर जाम भी कम से कम हो सुनिश्चित ऐसा कराया जाये। इस संबंध मे बृहस्पतिवार को संगठन का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से व शीघ्र ही आईजी महोदय से मुलाकात कर समाधान हेतु वार्ता करेगा प्रेस वार्ता में कमल कौशल, शैलेंद्र सोनी रामू, विकास अग्रवाल, रमेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, अंकित चौरसिया, नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments