Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरघने कोहरे के चलते जन जीवन हुआ प्रभावित, दिन में भी लोगों...

घने कोहरे के चलते जन जीवन हुआ प्रभावित, दिन में भी लोगों को जलानी पड़ी हेड लाइट

अंबेडकर नगर। मंगलवार को आसमान में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कोहरे का आलम यह था कि लोगों को दिन में भी गाड़ी की लाइट जलानी पढ़ रही थी। हालांकि जैसे-जैसे समय बीतता गया कोहरे का असर कम होता चला गया। वही पछुआ हवाएं लोगों के शरीर में चुभन पैदा कर रही थी।

घने कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। सुबह से ही घने कोहरे के कारण लोग बाहर निकलने के बजाय घरों में रहना उचित समझ रहे थे। दृश्यता इतनी कम थी कि लोगों को दिन में भी गाड़ियों की हेड लाइट जलानी पड़ी। सुबह के समय जिला मुख्यालय के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जहां हमेशा चहल पहल रहती थी वही कोहरे के चलते वहां सन्नाटा सा देखा गया , आलम यह था कि सुबह के समय जहां बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए सड़कों पर निकलते थे वहां इक्का-दुक्का लोग ही घरों से बाहर निकले। कोहरे का असर परिवहन सेवा पर भी देखा गया। सुबह के समय जाने वाले सवारी वाहन में सवारियों की संख्या काफी कम थी। वहीं स्कूली बच्चे कोहरे के बीच ठिठुरते हुए स्कूल जाते देखे गए। पछुआ हवा भी लोगों के शरीर में कांटे की तरह चुभ रही थी। मौसम विभाग ने अगले चार-पांच दिनों तक घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। शहरी क्षेत्र हो अथवा ग्रामीण हर जगह लोग सुबह के समय अलाव के सहारे बैठे देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments