Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामसेवकपुरम में शालिग्राम शिलाओं के दर्शन हेतु उमड़ा आस्था का जनसैलाब

रामसेवकपुरम में शालिग्राम शिलाओं के दर्शन हेतु उमड़ा आस्था का जनसैलाब


◆  ठोल नगाड़ो के साथ हुआ शिला का स्वागत, श्रद्धालुओं ने किया परिक्रमा


◆ जनकपुर से अयोध्या आयी है शिलाएं, राममंदिर ट्रस्ट को सौंपी गयी


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के रामसेवकपुरम में जयश्रीराम का जयघोष गुंजायमान हो रहा था। यहां नेपाल के जनकपुर से आयी रामशिलाएं रखी गयी थी। जिनका वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया गया। नेपाल से पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि व करीब तीन सौ लोग अयोध्या शिला के साथ आये थे। यह शिला नेपाल की गंडकी नदी से लाया गया है।
नेपाल के उपप्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कहा कि नेपाल के लोगो में उत्साह है। हमनें गंडकी नदी से शालिग्राम शिला को लेकर अयोध्या आये। ट्रस्ट से उसे स्वीकार किया। यहां रामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण होना खुशी की बात है। नेपाल से आये बद्री नारायण यादव, गंगा प्रसाद यादव, नंदलाल शाह ने कहा कि शिलाओं को लैब टेस्ट करके अयोध्या लेकर आया गया है। इसके साथ में क्षमा पूजन भी किया गया। वहीं रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि जनकपुर से लेकर अयोध्या में उल्लास का माहौल है। राममंदिर निर्माण में और तेजी आयेगी। शिलाओं का पूजन किया गया। इसका क्या उपयोग किया जायेगा इसके उपर ट्रस्ट विचार करेगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments