Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभिन्न दलों के लोगो ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

विभिन्न दलों के लोगो ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

अयोध्या। सोहावल तहसील में विभिन्न दलों के बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की मौजूदगी में अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत के नेतृत्व में तथा आजाद रावत के सहयोग से कांग्रेस पार्टी का झंडा देकर सदस्यता ग्रहण करवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा पूरे देश में फैलाई गई वैमनस्यता की राजनीति पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा सत्ताधारी दल की विघटनकारी और वैमनस्य कारी नीतियों के खिलाफ अगर कोई नेता पूरे देश में आवाज उठा रहा है तो वह सिर्फ राहुल गांधी ही हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का और सत्ताधारी दल के जनविरोधी चेहरे बेनकाब करने का कार्य किया। अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम सागर रावत ने कहा दलित समाज को जो भी अधिकार मिले वह कांग्रेस पार्टी के ही प्रयास से मिले। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, राम अवध पासी, प्रवीण श्रीवास्तव,लाल मोहम्मद, आशीष यादव, रामेंद्र त्रिपाठी, सुनील पांडे,अशोक राय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments