Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापप्पू और अप्पू जैसे लोग सोशल मीडिया पर ही जीवित – विजय...

पप्पू और अप्पू जैसे लोग सोशल मीडिया पर ही जीवित – विजय कुमार सिन्हा


◆  बिहार के डिप्टी सीएम ने किया रामलला का दर्शन, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में लिया भाग


अयोध्या। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को दो दिवसीय निजी दौरे पर परिवार और रिश्तेदारों के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी, रामलला के दर्शन किए, सरयू स्नान किया और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विजय सिन्हा ने कहा, आज शक्ति की भूमि से भक्ति की भूमि पर आए हैं। जय श्रीराम से जय सियाराम तक हमारी कामना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या-जनकपुर कॉरिडोर बना रहे हैं, जो हर राम भक्त को आनंद देगा। राजनीतिक सवालों पर उन्होंने कहा, पप्पू और अप्पू जैसे लोग सोशल मीडिया पर ही जीवित हैं। उनके पास न कोई विजन है, न कार्य। लालू यादव द्वारा तेजस्वी को बाहर करने की चर्चा पर कहा, नकारात्मक माहौल में रहने वाले खुद को चर्चा में रखने के लिए बोली और गोली का सहारा लेते हैं। बिहार चुनाव को लेकर कहा, बिहार की जनता अब जंगलराज में वापस नहीं जाना चाहती। योगी का बुलडोजर अब बिहार में भी दिखने लगा है। मुजफ्फरपुर में बलात्कारियों ने दो घंटे में सरेंडर कर दिया। एनडीए को सेवा और विकास का गठबंधन बताते हुए उन्होंने इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments