Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारत शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, देशभक्ति के रंग में रंगी...

भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में उमड़े लोग, देशभक्ति के रंग में रंगी अयोध्या


अयोध्या। गुरूवार की सुबह 8 बजे भारतीय सेना का नमन करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, छात्र-छात्राओं तथा भाजपा के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सिविल लाइन गांधी पार्क से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की अगुवाई प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने किया। यात्रा का समापन चौक स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि से हुआ। यात्रा में शामिल लोगों के जयघोष से पूरा परिवेश देश भक्ति के रंग में डूब गया। आतंकवाद तथा पाकिस्तान के विरोध में भी जमकर नारे बाजी की गई।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए यह तिरंगा यात्रा एक प्रेरणास्रोत है। हमें गर्व है। विधायक वेद गुप्ता ने कहा कि देशभक्ति की भावना जन-जन में जागे, यही हमारा उद्देश्य है। सेना को सलाम है। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। हमें अपने जवानों और उनके पराक्रम पर गर्व है। विधायक अभय सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना जागृत करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि नारी शक्ति भी अब राष्ट्र सेवा में अग्रणी है। तिरंगे के लिए हर बलिदान स्वीकार है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा भारत माता को समर्पित है। देश विरोधी ताकतों को एकजुट होकर जवाब देना होगा। विधायक  रामचन्दर यात्रा के सहसंयोजक पूर्व सैनिक प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी ताकत है। शहीदों की कुर्बानी को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

यात्रा के उपरान्त महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन विधानसभा, ब्लाक, नगर निगम स्तर पर भी किया जाएगा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना के वीर जवानों के प्रति हम अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते है।

मौके पर गुरूद्वारा सभा के सरदार सुरेन्द्र गांधी, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, यात्रा संयोजक शैलेंद्र कोरी, डॉ. अवधेश वर्मा, सरदार अजीत सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, अभय सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, कपिल देव वर्मा, अमल गुप्ता, सुशील जायसवाल, मनोज जायसवाल, रीना द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, नेहा तिवारी, पूजा रावत सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments