Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनगर पालिका क्षेत्र में घटिया निर्माण पर लोगों ने जताई नाराजगी, जांच...

नगर पालिका क्षेत्र में घटिया निर्माण पर लोगों ने जताई नाराजगी, जांच की मांग तेज

जलालपुर अंबेडकरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में घटिया सामग्री के उपयोग को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से कार्यों की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ताजा मामला जलालपुर–सुरहुरपुर रोड का है, जहां नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मौके पर पीली ईंट, सफेद बालू और निम्न गुणवत्ता का सीमेंट इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे निर्माण लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि यह कार्य सिर्फ औपचारिकता निभाने के लिए किया जा रहा है।

भाजपा नेता अमित कुमार गुप्ता ने मंगलवार को पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम पर है और कोई भी कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा।

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments