Monday, September 23, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर जनता ने मोदी विजन...

तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत देकर जनता ने मोदी विजन पर जताया भरोसा,24 में 400 पार कर भाजपा बनायेगी सरकार-ओमकार गुप्ता

बसखारी अंबेडकर नगर। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने इसे भारतीय जनता पार्टी की रीतियों नीतियों की जीत बताते हुए  कार्यकर्ताओ एवं समर्थकों को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया‌। भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे की धुन पर जमकर थिरकते हुए पटाखे फोड़े व एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी।



इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं युवा भाजपा नेता ओमकार गुप्ता ने कहा कि देश की जनता  डबल वा ट्रिफल इंजन की सरकार बनाने के साथ मोदी विजन पर भरोसा कर रही है। 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अबकी बार 400 पार के नारे के साथ व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत का जनादेश प्राप्त होने पर नगर पंचायत अशरफपुर  किछौछा में स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर चेयरमैन ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में एक दुसरे का मुंह मीठा कराते हुए जीत का जश्न मनाया। दरगाह रसूलपुर में स्थित भाजपा कैंप कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में ढोल ताशे की धुन पर थिरकते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर जमकर पटाखे फोड़कर एक दूसरे को मुंह मीठा कराते भाजपा की तीन राज्यों में हुई अप्रत्याशित जीत का जश्न मनाया गया।इस दौरान पापा के वर्ष नेता चंद्रभान गुप्ता, भरत लाल, निखिल मोदनवाल, साहिल सोनी, भाजपा युवा  मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष रोशन लाल निषाद, सभासद सूरज लाल उपाध्याय, लालजी पासवान, निरंजन ,मायाराम, अमन गुप्ता ,सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, प्रदीप कुमार, अजय गुप्ता,शिवम गुप्ता, कुमैल अहमद,प्रतीक उपाध्याय,सूरज,पवन आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  मौजूद रहे। तो वहीं क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न मनाया गया।बता दे कि मध्य प्रदेश, राजस्थान ,छत्तीसगढ़ व तेलंगाना सहित चार राज्यों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करते हुए पुनः कब्जा कर लिया है। तो मध्य प्रदेश में इतिहास रचते हुए प्रचंड बहुमत के साथ पुनः सत्ता में वापसी की है। जबकि मणिपुर की मतगणना अभी होनी बाकी है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments