Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलोगों ने की न्यौरी चौराहे पर सुलभ शौचालय बनवाए जानें की मांग

लोगों ने की न्यौरी चौराहे पर सुलभ शौचालय बनवाए जानें की मांग


आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील अंतर्गत न्यौरी बाजार में मुख्य चौक पर सुलभ शौचालय न होने से महिला यात्रियों,राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आलापुर तहसील क्षेत्र का न्यौरी मुख्य चौक आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन  होता रहता है। जिसमें महिला यात्री भी अधिक संख्या में यात्रा करती हैं। परंतु इस महत्वपूर्ण चौक पर आज तक सुलभ शौचालय नहीं बन सका है। जिसके कारण महिला यात्रियों को अपनी इज्जत बचाने के लिए अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सरकार हर घर में शौचालय बनवा रही है। जिससे बाहर खुले में शौच के लिए कोई ना जाए परंतु इस महत्वपूर्ण चौक पर आज तक सुलभ शौचालय की स्थापना नहीं हो सकी है। जिसके कारण इस महत्वपूर्ण चौक पर महिला यात्रियां खुले में शौच करने के लिए विवश हैं। खुले में शौच जाने के कारण महिला यात्रियों एवं छात्राओ को इस चौक पर अत्यधिक लज्जित होना पड़ता है।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष न्यौरी सुरेश अग्रहरि, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल न्यौरी उपाध्यक्ष डॉ आसिम अबूजर फारुकी, वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल मंत्री गोविंद साहब अनिल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविंद साहब अरविंद सिंह उर्फ मंटू , राकेश सिंह, कन्हैया लाल गुप्ता सहित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द न्यौरी मुख्य चौक पर शुलभ  शौचालय बनवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments