Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिक्षा जगत से जुड़े लोग अवश्य दें अपने विचार : विनय कुमार...

शिक्षा जगत से जुड़े लोग अवश्य दें अपने विचार : विनय कुमार सिंह


◆ प्रदेश के विकास रोडमैप में शिक्षकों की भागीदारी जरूरी : कुलसचिव


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में सोमवार को कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित और समर्थ राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए शिक्षाविदों, छात्रों एवं संस्थाओं से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

कुलसचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर सभी विभागाध्यक्ष, समन्वयक, शिक्षक और छात्र अपने बहुमूल्य सुझाव अवश्य साझा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के विचार इस योजना के लिए अत्यंत उपयोगी होंगे और इन्हीं से सरकार को भविष्य की कार्ययोजना बनाने में बल मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ें और प्रदेश के विकास रोडमैप में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रो. एस.एस. मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. फरूक जमाल, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, प्रो. जी.आर. मिश्र, प्रो. एस.के. रायजादा, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, प्रो. सुरेंद्र मिश्र सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments