Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमोहल्ले में लग रहे टावर को लेकर लोगो में आक्रोश

मोहल्ले में लग रहे टावर को लेकर लोगो में आक्रोश


जलालपुर अंबेडकर नगर। मोहल्ला में मोबाइल टावर लगने को लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग किया है। जलालपुर नगर के पांडेय कॉलोनी के निवासियों का आरोप है कि मोहल्ला में प्रमोद सोनी के घर से सटकर मोबाइल टॉवर लग रहा है जिससे रेडिएशन बढ़ने का खतरा है, जिससे बुजुर्ग व बच्चे प्रभावित होंगे। मना करने के बावजूद भी मानने  को तैयार नहीं है, जिससे मोहल्ला वासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा आम रास्ता भी है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना भी घट सकती है । टावर लगने से रेडिएशन व प्रदूषण फैलने का भी खतरा है । इस बाबत दर्जनों लोगों ने उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज को शिकायती पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग किया है। पत्र सौंपने वालों में कुंवर बहादुर यादव, दुर्गावती, रीता देवी, रामनाथ पांडे ,अवनीश तिवारी, दूधनाथ मिश्रा, विजय सोनी समेत दर्जनों मोहल्ला वासी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments