Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाजार में सड़क के किनारे लग रही मीट की दुकान से राहगीर...

बाजार में सड़क के किनारे लग रही मीट की दुकान से राहगीर परेशान

जलालपुर अंबेडकर नगर। सड़क के किनारे मछली, मीट की दुकाने लगातार सज रही है, इस तरीके से सड़क के किनारे सजी दुकानों से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल ऐसा मामला एक ही स्थान पर नहीं तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर देखने को मिलता रहता है । परंतु यह प्रकरण थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत  तारा खुर्द बाजार में सड़क के किनारे अस्पताल से पुरानी बाजार तक पटरी पर दोनों तरफ मांस मछली की दुकान चल रही है। जिससे शाम के समय दुर्गन्धित वातावरण व जाम जैसी स्थिति बनी रहती है सड़क पर सामान्य लोगों का आना-जाना कठिन हो जाता है । खरीददार लोग अपनी- अपनी साइकिल और मोटरसाइकिल सड़क के बीचों बीच खड़ी करके मांस, मछली  की खरीदारी करते हैं जिससे सामान्य लोगों को न चाहते हुए भी उक्त स्थान पर रुकना पड़ता है। ऐसी स्थिति में दुकानों को बाजारों में किसी एक निश्चित स्थान पर संचालित कराया जाना चाहिए,  किंतु दुकानदारों के मनमानी के कारण तारा खुर्द बाजार में अस्पताल के गेट से मछली मंडी लगना शुरू हो गई है पूरे सड़क के दोनों तरफ मुर्गा व मछली काटने वाले लोग कब्जा करके बैठे हैं। भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा मालीपुर थाने पर शिकायत की गई परन्तु अभी तक मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments