Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकटका थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस...

कटका थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा


जलालपुर, अंबेडकर नगर। आगामी मुहर्रम त्योहार को लेकर क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने और व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुधवार को थाना कटका में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने की, जिसमें ताजियादारों और व्यापारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र ने कहा कि मुहर्रम का पर्व सभी समुदायों की भागीदारी और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी, तथा जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियाँ समय से पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही, व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जा सके। बैठक में ताजियादारों ने जुलूस मार्ग में पेड़ों की लटकती टहनियों और ढीले बिजली के तारों की टाइट करने की मांग की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments