Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआयोजित हुई शांति कमेटी की बैठक

आयोजित हुई शांति कमेटी की बैठक


जलालपुर अंबेडकर नगर। आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  कोतवाली जलालपुर में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तमाम ग्राम प्रधान व सम्भ्रब लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कड़े लहजों में कहा की त्योहार व मतदान में अगर कोई किसी प्रकार का खलल डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । लोग अपने गांव क्षेत्र व मुहल्लो में अपराधियों पर नजर रखें ऐसे लोगों की  जानकारी समय रहते सूचित करें ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। वही कोतवाल दर्शन यादव ने कहा कि सामंजस्य बनाए रखना सभी लोगों का कर्तव्य है आपस में किसी प्रकार का द्वेष न बनाये रखे क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है अगर किसी प्रकार का कोई गलत कार्य करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इस मौके पर ग्राम प्रधान राधे लाल कनौजिया ,शैलेंद्र यादव, मिशम रजा, अरुण कुमार सिंह, नन्हे,  सुरेश गुप्ता समेत तमाम ग्राम प्रधान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments