Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबकरीद को लेकर जलालपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बकरीद को लेकर जलालपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


जलालपुर अंबेडकर नगर। नगर की कोतवाली में बकरीद त्योहार के मद्देनजर रविवार को उप जिलाधिकारी पवन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।

एसडीएम ने लोगों से आग्रह किया कि बकरीद के अवसर पर कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों या खुले में न की जाए, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

बैठक में क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने भी चेताया कि त्योहार के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे सामाजिक सौहार्द्र बिगड़े। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की अनैतिक या उन्मादी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर के सराय चौक में हो रहे अतिक्रमण, बिना लाइसेंस के मछली बिक्री जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई और इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई। साथ ही उपस्थित नागरिकों ने बताया कि पानी, सड़क व बिजली की स्थिति संतोषजनक है और फिलहाल किसी प्रकार की कोई विशेष शिकायत नहीं है।

बैठक में अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, कृष्ण गोपाल कसौधन, शत्रुघ्न सोनी, देवेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, एहसान रजा मीशम, मोहम्मद जकरिया, सोहेल अहमद, मसूद अहमद, कजीबुल्लाह, आशीष सोनी, रमेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments